Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों का पहाड़ी जनपदों समेत राज्य भर में घरेलू सिलेंडरों की भरी कमी से लोग परेशान हैं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली क्वालिटी चौक, राजपुर रोड, घंटाघर होते हुए राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंप के आगे दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक विकास भारद्वाज के साथ ढोलक की थाप पर गीत सैंया पैसा तो बहुत ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है गाकर महंगाई का विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के वर्तमान संकट के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत को ईरान कच्चा तेल भारतीय मुद्रा में व दुनिया भर की कीमतों से कम कीमत पर दे रहा था जिसे मोदी सरकार ने अमरीका के दबाव में लेना बंद कर दिया। धस्माना ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ट्रंप के दबाव में बहुत सीमित कर दिया जिसके कारण भारत की सप्लाई चेन प्रभावित हुई। धस्माना ने कहा कि जनता पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के लिए परेशान हैं ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत देने को तैयार नहीं है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश भी इस संकट के दौर में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की उपेक्षा झेल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों में गैस के लिए कई कई किलोमीटर लंबी लाइनें गैस एजेंसियों में लगी हुई हैं और लोग इस गर्मी में भूखे प्यासे लाइनों में लगे हुए हैं। धस्माना ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे की वजह से गाड़ियों का किराया बढ़ गया है। अनाज सब्जियां खाने के तेल आदि महंगे हो गए हैं लेकिन सरकार को कोई लेना देना नहीं है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों से जनता परेशान है। आने वाले दिनों में महानगर के सभी सौ वार्डों में व फिर पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को फैलाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह कौशल ने किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, गीलीरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बस्नेत, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, सुशीला शर्मा, जदमगदीश धीमान, ललित भद्री, मुकीम भूरा व वीरेंद्र पंवार, जितेंद्र तनेजा, राजीव प्रजापति व राजेश पुंडीर, अभिषेक तिवारी पार्षद पूनम कंडारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थानो में अनाधिकृत मस्जिद मामले पर बढ़ा विवाद, नए नोटिस के विरोध में उतरे हिंदूवादी संगठन
Next: गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.