Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • थानाध्यक्ष पर पूर्व सैनिक को थप्पड़ जड़ने का आरोप, पूर्व सैनिकों ने सेलाकुई थाने को घेरा
  • देहरादून

थानाध्यक्ष पर पूर्व सैनिक को थप्पड़ जड़ने का आरोप, पूर्व सैनिकों ने सेलाकुई थाने को घेरा

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। पूर्व सैनिकों ने रविवार को सेलाकुई थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पूर्व सैनिकों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष को थाने में थप्पड़ मारा और बदसलूकी की। उन्होंने थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रविवार को बड़ी संख्या में थाने पहुंचे पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष निरंजन सिंह ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें थप्पड़ मारा। बताया कि शनिवार रात दस बजे उन्हें जानकारी मिली के एक हॉस्टल के सामने कुछ युवक और युवतियां हंगामा कर रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी हंगामा कर रहे युवक-युवतियों को थाने में ले गए और उन्हें भी थाने बुलाया गया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि जब वह अपने कुछ साथियों के साथ थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की। अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही उन्हें थप्पड़ जड़ा। थानाध्यक्ष इतने पर भी नहीं रुके और अपने मातहत कर्मियों को उन्हें हवालात में डालने का आदेश दे दिया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि साथ गए साथियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें थानाध्यक्ष के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने कहा कि शनिवार रात को थाने में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। रविवार को थाने में पूर्व सैनिकों के डटे रहने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मौके पर एसडीएम विकासनगर और एसपी देहात पहुंचे। इससे पूर्व सीओ थाने में पहुंच चुके थे। एसपी देहात लोकजीत सिंह ने पूर्व सैनिकों को मामले की सीओ से जांच कराने का आश्वासन दिया, लेकिन पूर्व सैनिक नहीं माने। काफी देर वार्ता के बाद एसपी ने दूसरे सर्किल के जांच अधिकारी को नामित करने आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने थाने से अपने घेरे को हटाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, राजस्थान समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले
Next: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 10 लाख ऐंठे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.