Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 10 लाख ऐंठे
  • देहरादून

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 10 लाख ऐंठे

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। एक शातिर ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल स्टोर संचालक को मनी लॉन्ड्रिंग की 19 शिकायत होने का डर दिखाया। साथ ही जांच के लिए बैंक खाते से सभी रकम ट्रांसफर करने को कहा। झांसे में आकर संचालक ने करीब 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रकम रिफंड नहीं होने पर संचालक को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरीश चंद्र सिंह नेगी निवासी विनोद विहार कॉलोनी, खदरी, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि 20 जुलाई को मोबाइल फोन पर कॉल आई। अज्ञात कॉलर ने कहा कि खुद को ट्राई का सदस्य बताया। बातचीत करते हुए कॉल मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की बात कही। दूसरे अज्ञात ने खुद को मुंबई पुलिस को सब इंस्पेक्टर कहा। मनी लॉन्ड्रिंग में 19 शिकायतें दर्ज होने का डर दिखाया। बैंक खाते का नंबर भेजकर उसमें रकम ट्रांसफर करने को कहा। झांसे में आकर अपने खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख और 85 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि कॉलर ने जांच के बाद रकम रिफंड करने की बता कही थी, लेकिन कई दिनों बाद भी जब बैंक खाते में रिफंड नहीं आया, तो धोखाधड़ी का पता चला। श्यामपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। मुकदमा दर्ज कर अज्ञात की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थानाध्यक्ष पर पूर्व सैनिक को थप्पड़ जड़ने का आरोप, पूर्व सैनिकों ने सेलाकुई थाने को घेरा
Next: गंगा में बहे कांवड़िये को सकुशल बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.