Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • थलीसैंण में सक्रिय भालू को नहीं पकड़ पा रहा वन विभाग
  • पौड़ी

थलीसैंण में सक्रिय भालू को नहीं पकड़ पा रहा वन विभाग

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  थलीसैंण के राठ क्षेत्र में ग्रामीणों को भालू के आंतक से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की टीम गांवों में डेरा डाले हुई हैं। अभी तक भालू को पकड़ने में वन विभाग की रणनीति काम नहीं आ पाई है। भालू ने अकेले राठ क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पिछले तीन महीनों में 30 से अधिक मवेशियों को गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर मार रहा है। तब से भालू की खोज में वन विभाग की टीमों ने क्षेत्र के कई चक्कर काट दिए हैं। दो बार भालू को मारने और ट्रैंक्यूलाइज करने की परमिशन वन विभाग ले चुका है। लेकिन भालू न तो ट्रैंक्यूलाइज हो पाया और नहीं पकड़ में आया। भालू ने इस बीच गांव बदल-बदल कर कई मवेशियों को मार दिया है। राठ क्षेत्र में भालू के सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। भालू ने पाबौ और खिर्सू में भी इस बीच हमले कर 3 लोगों को घायल भी किया। राठ क्षेत्र में सक्रिय भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें मंजरी से लेकर सौंठ, कठ्यूड, कुचौली आदि गांवों में गश्त में जुटी है। भालू की लोकेशन को देखने के लिए विभाग थ्रमल ड्रोन का भी सहारा ले रहा है लेकिन लोकेशन का पता नहीं चल पाया। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि यहां मैन पावर भी बढ़ाई गई है ताकि भालू की गतिविधि नजर आए और जितनी जल्दी हो सके भालू पकड़ में आ जाए लेकिन अभी तक भालू की कोई गतिविधि यहां तैनात टीम को नहीं दिखाई देने से चुनौती बनी हुई है। विभाग की 25 वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में डेरा डाले हुई है। अभी भालू को ट्रैंक्यूलाइज करने की परमिशन भी विभाग के पास है लेकिन दिखाई नहीं दिए जाने की वजह से भालू को ट्रैंक्यूलाइज नहीं किया जा सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटायर्ड कर्नल और उनकी बहन से डुप्लेक्स बेचने की डील कर 76 लाख हड़पे
Next: गढ़वाल विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा पूर्व की भांति कराई जाए

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.