Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 27.28 लाख की ठगी में नाइजीरियन समेत महिला गिरफ्तार
  • टिहरी

27.28 लाख की ठगी में नाइजीरियन समेत महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
default featured image

नई टिहरी। आरबीआई के अधिकारी बनकर घनसाली के एक एनजीओ संचालक को लगभग सवा ग्यारह करोड़ की आर्थिक सहायता ग्रामीण विकास के लिए दिए जाने का लालच देकर 27 लाख 28 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन सहित नागालैंड की महिला को घनसाली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस टीम को बेहतर कार्रवाई के लिए ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में ठगी को लेकर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 11 नवंबर को थाना घनसाली निवासी लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि भिन्न-भिन्न नंबरों से बात कर अपने आप को आरबीआई का अधिकारी बताकर उनकी यूनाइटेड नेशन ऑफ डेवलपमेंट नाम संस्था को ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 1.5 लाख डालर (11 करोड़ 25 लाख रुपये) की सहायता देने का झांसा दिया गया। जिसके लिए इस राशि को भारतीय मुद्रा में परिवर्तन और खाते में इनकम टैक्स छूट दिलाने के लिए 27 लाख 28 हजार 500 की धनराशि धोखाधड़ी से अलग-अलग खातों में बीते साल 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच स्थानांतरित करवाई गई। सेमवाल की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एएसपी विजेंद्र डोभाल के नेतृत्व में साइबर सेल, सीआईयू और घनसाली पुलिस की टीम का गठन किया। टीम ने बीते वर्ष अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में विभिन्न एटीएम से धनराशि निकासी के दौरान धोखाधड़ी करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की। आरोपियों ने विभिन्न फर्जी आईडी के आधार पर मोबाइल नंबरों व बैंक खातों का प्रयोग किया गया था। पुलिस आरोपी की पहचान करने के बाद धरपकड़ के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में छानबीन शुरू की। गहन पड़ताल के बाद आमिक्रान सिटी ग्रेटर नोएडा यूपी से आरोपियों में नाइजीरिया के बेनिन सिटी निवासी ईरीबोगे जेरोमे विक्टर (42) और चुमुकेटिमा दीमापुर नागालैंड की ग्रेटर नोएडा के आमिक्रान सिटी में रहने वाली लियांग पिक्कखुमला चांग (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बैकों से मिलती जुलती बेबसाइट बनाकर ग्रामीण क्षेत्र की संस्थाओं को धन देने का लालच देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अन्य साथियों की जानकारी लेकर धनराशि वापस दिलाने का काम तत्परता से किया जाएगा। आरोपियों से विभिन्न खातों के 35 एटीएम, 12 मोबाइल फोन, एक स्विप्ट कार, 74500 नगद धनराशि बरामद की गई है। आरोपियों के यूका बैंक के एक खाते के 5 लाख 22 हजार 181 रुपये फ्रीज करवा दिए गये हैं। ठगों को पकड़ने में साइबर प्रभारी नदीम, एसआई ओमकांत भूषण, एसआई सुखपाल, एसआई कमल सहित अजयवीर, राहुल सग्वाण, सतेंद्र सिंह, अरविंद रावत, महेश और सुखमीत कौर की भूमिका अहम रही।

दुकानदार के हाथ से 12 हजार सफाई से उड़ा ले गए विदेशी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
Next: बच्चा चोरी की अफवाह फैला युवकों से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.