Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से बहला-फुसलाकर एक नाबालिग को भगा ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने मुकदमे में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। नाबालिग की बरामदगी के लिए कुछ दिन पूर्व विधायक शिव अरोरा ने भी एसएसपी से मुलाकात की थी। पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आदर्श कॉलोनी घासमंडी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें कहा था कि गांधी कॉलोनी निवासी फैसल उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों को जांच में पता चला कि फैसल की मां शम्मो, जीजा गुलवेज, मौसा शौकत और दोस्त शारिक भी नाबालिग को भगाने में शामिल हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर फैसल की खोजबीन और तेज कर दी। इधर, सर्विलांस की मदद से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को रामपुर क्षेत्र से आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन चालकों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
Next: 27.28 लाख की ठगी में नाइजीरियन समेत महिला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.