Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा, केजरीवाल के पास दुबई में तीन फ्लैट
  • राष्ट्रीय

ठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा, केजरीवाल के पास दुबई में तीन फ्लैट

RNS INDIA NEWS 02/07/2023
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों से जबरन वसूली के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उन पर दुबई में तीन फ्लैट होने का आरोप लगाया है। सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में यह दावा किया है कि केजरीवाल ने ये फ्लैट कमीशन के पैसे से खरीदे हैं।
सुकेश ने पत्र में लिखा हैं कि केजरीवाल जी, मुझे पता चला है कि आपने दुबई में अपने सहयोगी मनोज जैन से जुमेराह पाम्स में उन तीन अपार्टमेंटों को तत्काल बेचने के लिए कहा है, जो 2020 में हैदराबाद में एक फार्मा ठेकेदार से प्राप्त कमीशन का उपयोग कर मेरे माध्यम से 65 मिलियन दिरहम की राशि में खरीदे गए थे।
उन्होंने आगे लिखा, चूंकि आप सच नहीं बोलेंगे, मेरे और सत्येन्द्र जैन के बीच की तीन पेज की व्हाट्सएप चैट मैं जारी कर दूंगा, जिसमें दुबई में इन तीन अपार्टमेंटों की खरीद का लेनदेन दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, मैं अगले सात दिनों के भीतर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता को भी एक प्रति भेजूंगा।
चन्द्रशेखर ने पत्र में कहा कि केजरीवाल और उनके सहयोगी जो अक्सर दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हैं, वही लोग उन्हें और उनके परिवार को धमकियां भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के एक करीबी ने उनकी मां को धमकी दी है। कहा, अगर मैं नहीं रुका तो मेरे खाने में जहर परोस दिया जाएगा। केजरीवाल जी, आप मुझ पर और मेरे परिवार पर जो दबाव डाल रहे हैं, उसका कड़ा जवाब मिलेगा। मत भूलिए कि आप जल्द ही तिहाड़ में पहुंच सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के अंडरब्रिज को ब्लास्ट कर उड़ाया, आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई
Next: सब्जी के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.