Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तेज रफ्तार बाइकर्स पर लगाम लगाने की मांग
  • पौड़ी

तेज रफ्तार बाइकर्स पर लगाम लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। शहर में इन दिनों तेज रफ्तार में घूमने वाले बाइकर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। ऐसी ही एक तेज रफ्तार बाइकसवार ने एक युवती को टक्कर मार दी जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर की व्यस्ततम सड़क अपर बाजार, एजेंसी चौक, माल रोड, कोटद्वार रोड व श्रीनगर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर इन दिनों तेज गति से वाहन दौडा रहे बाइकर्स शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। ये बाइकर्स आए दिन लोगों को चोटिल भी कर रहे हैं। इन तेज रफ्तार बाइकर्स के चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है लेकिन प्रशासन इन बाइकर्स पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। इन बाइकर्स के कारण शहर में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बीते सोमवार को दीपावली के अवसर पर कोटद्वार रोड के ईटीसी के पास देखने को मिला जहां पर तेज रफ्तार बाइकर्स द्वारा एक किशोरी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आनन-फानन में लोगों ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी करवाई। युवती के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर सोमवार की दोपहर को बाजार से घर लौटते समय ईटीसी गदेरे के पास एक तेज रफ्तार बाइकर्स द्वारा युवती को टक्कर मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार करवाया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तेज रफ्तार बाइकर्स पर लगाम लगाने की मांग उठाई है। जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूर्यग्रहण के चलते केदारनाथ सहित प्रमुख मंदिरों के कपाट रहे बंद
Next: पुलिस मैराथन के लिए 27 तक कराएं रजिस्ट्रेशन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.