Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • तेंदुए की खाल के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार
  • पौड़ी
  • हिमाचल प्रदेश

तेंदुए की खाल के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new
सिरमौर। एसआईयू टीम ने बुधवार रात को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बेचड़ का बाग के नजदीक सड़क पर खड़े एक व्यक्तके हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली। थैले में तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। इसकी लंबाई 189 सेंटीमीटर आंकी गई। 
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने सैनधार इलाके में बेचड़ का बाग के समीप एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय सिंह रावत निवासी संगेलधार, डाकघर जाख, तहसील और थाना श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह वन्य प्राणियों की खालों की तस्करी करता है। एसआईयू टीम ने बुधवार रात को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बेचड़ का बाग के नजदीक सड़क पर खड़े एक व्यक्ति के हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली। थैले में तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। इसकी लंबाई 189 सेंटीमीटर आंकी गई। यह खाल करीब डेढ़ माह पुरानी बताई जा रही है। वह रात को इसे यहां से जाने के लिए लिफ्ट लेने की फिराक में था। टीम ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, आरओ प्रदीप सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपी के पास तेंदुए की खाल का लाइसेंस व परमिट नहीं था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन्य प्राणी अधिनियम की धाराओं के तहत रेणुका थाने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि उक्त व्यक्ति तेंदुए की खाल कहां से लाया था। उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 170 नए केस, 2 मौत
Next: पॉश इलाकों में चल रहे हैं चोरी छिपे डांस बार

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.