Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ग्रामीणों का पैसा शीघ्र लौटाए बैंक: नेगी
  • टिहरी

ग्रामीणों का पैसा शीघ्र लौटाए बैंक: नेगी

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

यूनियन बैंक घोटाले से बैंक की लचर कार्यप्रणाली का पर्दाफाश हुआ है


नई टिहरी।
यूनियन बैंक मदन नेगी में हुए करोड़ों के घोटाले में लिप्त बैंक कर्मचारी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लाक कांग्रेस रजाखेत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपतहसील मदन नेगी में धरना दिया। धरने में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह ने भी शिरकत की। विधायक ने बैंक घोटालों को देखते हुऐ अन्य ग्रामीण बैंकों की जांच प्रशासन से करने की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों का पैसा शीघ्र न लौटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। मदन नेगी में धरने को संबोधित करते हुए प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यूनियन बैंक घोटाले से बैंक की लचर कार्यप्रणाली का पर्दाफाश हुआ है। बैंक कर्मचारी योजनाबद्ध ढंग से घोटाले करता रहा और बैंक को कानों-कान खबर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसमें बैंक प्रबंधक एवं कैशियर की संलिप्तता रही है। इस बैंक में विधवा महिलाओं, सेना में सैनिकों की पत्नी व सेवानिर्वित कर्मियों की पेंशन जमा होती है। बैंक ने महिलाओं व अन्य ग्रामीणों की पासबुक में एंट्री तक नहीं की जाती थी। ग्राहकों को अगले दिन पर टाल दिया जाता है। पासबुक जो इंट्री की भी गई, उसकी प्रिंटिंग भी स्पष्ट नही पड़ी जाती। बैंक ने नौ साल से एक ही व्यक्ति को यहां पर रखा हुआ था। एफडी से पैसा हीं नही निकाला, बल्कि ग्राहकों एफडी से लोन भी लिया गया। जो महाघोटाला हुआ है। बैंक में हुये भारी गबन की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाय। बैंक शीघ्र ग्रामीणों के पैसे ब्याज सहित लौटाए। जिससे बैंक की विश्वसनीयता बनी रही। उन्होंने कहा कि बैंक शीघ्र ही एटीएम व पासबुक में एंट्री को प्रिंटिंग मशीन लगाकर अपनी विश्वसनीयता कायम करे। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में पांच करोड़ से भी अधिक की धनराशि का गबन हुआ है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। धरने का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने किया। इस मौके पर संतू लाल, लक्ष्मी देवी, धारकोट प्रधान रोशन लाल,आनंद सिंह रावत, अंकिता रावत, बलबीर सिंह रावत, गीता राम पेटवाल, सादना प्रधान घुंघरी देवी,मंशा राम, पूर्ण सिंह रौतेला, शिव सिंह गुणसोला, गंभीर सिंह नेगी, भुवनेश्वर प्रसाद, कठुली के प्रधान अनुराग भूषण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीस सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग
Next: अलकनंदा नदी पर जल्द बनेगा नया झुला पुल: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.