Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में प्रोत्साहन राशि न मिलने पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन
  • टिहरी

टिहरी में प्रोत्साहन राशि न मिलने पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। बीते खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। खफा प्रतिभागी युवा खिलाड़ियों ने जिला मुख्यालय के हनुमान चौक पर जिला युवा कल्याण विभाग सहित प्रदेश सरकार और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यही स्थिति रहने पर युवाओं ने आगामी खेल महाकुंभ का विरोध करने की भी बात कही। मंगलवार को नई टिहरी के हनुमान चौक पर बीते खेल महाकुंभ के खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का गुस्सा जमकर फूटा। युवा खिलाड़ियों ने अब तक महाकुंभ खेलों की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग के खिलाफ जमकर रोष जाहिर कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की बात करती है। दूसरी ओर खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। जिससे युवाओं में हताशा है। खिलाड़ियों ने कहा कि यदि जल्द ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे,साथ ही आने वाले खेल महाकुंभ का विरोध करने को भी मजबूर होंगे। इस मौके पर गंगा भगत सिंह नेगी, दिव्यांशु सिंह, राहुल चौहान, दीपक नेगी, रोहित बेलवाल, प्रियांशु पंवार, गणेश डिमरी, नैतिक, उमेश, राकेश, मोहन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र कला प्रदर्शनी का शुभारंभ
Next: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.