Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जनता दरबार: सीडीओ ने किया आठ शिकायतों का समाधान
  • टिहरी

जनता दरबार: सीडीओ ने किया आठ शिकायतों का समाधान

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। सीडीओ मनीष कुमार ने जनता दरबार में आम लोगों की आठ शिकायतों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ अनुपस्थित ईई जल निगम टिहरी और जल संस्थान के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए। जबकि उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खंड पुर्नवास से लोगों को भ्रमित करने के मामले में जबाब तलब किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में ग्राम कोटीखास निवासी रामचन्द्र ने अनुसूचित ग्राम चैंरियाधार में पेयजल लाइन निर्माण में अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने एसई जल निगम टिहरी को प्रकरण पर नियमानुसार जांच कर यथोचित विधिसम्मत कार्यवाही कर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुलणा निवासी प्रेम दत्त डोभाल ने पुर्नवास के तहत अवशेष भूमि के बदले भूमि आंवटन किए जाने का अनुरोध किया। जिस पर ईई पुर्नवास को स्थलीय जांच कर मय अभिलेख व अभिमत प्रत्येक दशा में 5 फरवरी तक स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को निर्देश दिए। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप चन्द्र सूर्या मणिक ग्राम जोगथ बिचला उत्तरकाशी ने अप्रैल 2022 में ग्राम रौलाकोट के पात्र विस्थापितों के लाटरी प्रक्रिया में आवासीय एवं कृषि भूखण्ड में हुई लापरवाही के चलते लाटरी प्रक्रिया पुनः करवाने तथा स्व शिवदास के नाम दर्ज खसरा नंबर 4704 में आवासीय 2 कमरों का भवन का मुआवजा स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया। लाटरी प्रक्रिया प्रकरण पर ईई पुर्नवास को स्पष्ट जांच कर जांच आख्या देने को कहा। चंबा निवासी धनवीर पंवार ने ब्लॉक रोड चम्बा ने जिला पंचायत में संचालित दुकान को खाली करने के आदेश पर चम्बा नगर क्षेत्र में अन्यत्र स्टाल लगवाने का अनुरोध किया। प्रधानाचार्य भागीरथी उमाविद्या मंदिर कण्डीसौड़ ने विद्यालय भूमि पर अतिक्रमण कर सुरक्षा दीवार को तोड़कर रास्ता बनाए जाने की शिकायत की। देवचन्द्र पुरषोड़ा ग्राम सुनार गांव ने एनएच के मलबे से निजी गूल को क्षति होने के चलते मूल्यांकन करने का अनुरोध किया। जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजिश के चलते युवक को मारी गोली
Next: भारी बारिश में हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.