Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कांग्रेस ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर पुतला जलाया
  • टिहरी

कांग्रेस ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर पुतला जलाया

RNS INDIA NEWS 11/08/2023
rns featured image new

नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में मणिपुर और मेवात के नूंह शहर में हिंसा पर कोई जवाब न दिए जाने और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा की केंद्र सरकार को लेकर रोष जाहिर करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की आज पूरे देश में तहत धर्म संप्रदाय और जाति के बीच हिंसा पैदा की जा रही है। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर मामले में चुप्पी साधे रहना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार और पीसीसी सदस्य सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि भाजपा ने देश के प्रत्येक वर्ग को गुमराह करने का काम किया है। आज भाजपा नौजवानों को धर्म-जाति-संप्रदाय के नशे में भटकाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रही है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि भाजपा के नफरत के मुद्दों के सिवा कुछ नहीं है। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, अनीता शाह, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, बलवीर सिंह कोहली, नरेंद्र सिंह रावत, निहाल सिंह नेगी, प्रीतम सिंह खरोला, कुशाल सिंह मिश्रवाण, वीरेंद्र दत्त, राकेश जुयाल, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक की मांग पर जिलाधिकारी ने दिए अविलंब कार्यवाही के आदेश
Next: स्वरोजगार सहित कई मुद्दों पर मंथन किया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.