Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्वरोजगार सहित कई मुद्दों पर मंथन किया
  • चमोली

स्वरोजगार सहित कई मुद्दों पर मंथन किया

RNS INDIA NEWS 11/08/2023
rns featured image new

चमोली। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति की बैठक में स्वरोजगार, बैंकिंग सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैंकिंग सुविधाओं के साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित स्वरोजगार योजनाओं में ऋण आवंटित करने और सभी बैंक खाताधारकों को शत प्रतिशत डिजिटल लेनदेन हेतु सक्षम बनाने के निर्देश जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने दिये। शुक्रवार को डीएम ने कहा कि बैंकर्स एवं रेखीय विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए संचालित सरकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को ऋण आवंटित करना सुनिश्चित करें। बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का त्वरित निस्तारण करें। सभी बाइब्रेंट विलेजों में भी बैंकिंग सुविधाएं मुहैया की जाए। सीडी रेश्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बैंकर्स का सीडी रेश्यों (ऋण जमा अनुपात) 40 प्रतिशत के मानक से कम है, वो सीडी रेश्यों में सुधार लाने के लिए शीघ्र अपनी कार्ययोजना तैयार करें। इस दौरान पीएम स्वनिधि, पीएमईजीपी, पीएम मुद्रा योजना, स्पेशल कम्पोनेंट प्लान, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होम-स्टे, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार आदि योजना के तहत बैंकों में लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बैकर्स एवं विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। लीड बैंक अधिकारी जीएस रावत ने अवगत कराया कि जून,,2023 तिमाही में जिले को ऋण जमा अनुपात 30.28 प्रतिशत रहा। बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी डा.एलएन मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, आरबीआई के रीजनल मैनेजर डीएस सजवाण, डीडीएम नाबार्ड श्रेयांश जोशी, एलडीएम जीएस रावत सहित सभी बैंकों के प्रबंधक एवं रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर पुतला जलाया
Next: नगर पालिका के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा जानवर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.