Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में तीन घंटे की तेज बारिश से सड़कों में हुए गड्ढे
  • टिहरी

टिहरी में तीन घंटे की तेज बारिश से सड़कों में हुए गड्ढे

RNS INDIA NEWS 07/07/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  सोमवार सुबह के समय शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। तेज बारिश से बंद नालियों के चलते सड़कों पर पानी बहने से आम लोगों को आवाजाही में जहां परेशानी उठानी पड़ी, वहीं सड़कों पर किया गया पैचवर्क उखड़ने से सड़कों पर गड्ढे भर गये। पानी की निकासी नहीं होने से बौराड़ी स्टेडियम पानी से लबालब भर गया। नई टिहरी में सुबह लगभग 7 से 10 बजे तक हुई तेज बारिश ने शासन-प्रशासन की आपदा प्रबंधन तैयारियों की पोल खोल दी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में नालियां बंद होने से सड़कों पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। वहीं पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बालगंगा तहसील के मांदरा गांव में बारिश के बाद भूस्खलन से सैकड़ों नाली भूमि तबाह हो गई। केंद्रीय विद्यालय जूनियर सेक्सन, एच ब्लॉक, आंचल डेयरी, जे ब्लॉक, मोलधार, वाल्मीकि बस्ती, सेक्टर 5ए, सेक्टर 9बी, बौराड़ी, ढुंगीधार में जगह-जगह सड़कों पर बारिश का पानी बहता दिखा। निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का मलबा आंचल डेयरी क्षेत्र में इस कदर फैल गया कि वहां से यातायात बंद करना पड़ा। स्थानीय निवासी मान सिंह कंडारी, जोत सिंह चौहान, राकेश सिंह, होशियार सिंह, अमित चमोली, विजय सिंह आदि ने बताया कि भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाने काम किया है। बंद नालियों से पानी सीधे घरों व सड़कों पर पहुंचा। बारिश से हुए नुकसान का जायला लेने के लिए विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर का भ्रमण कर जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को मिलेगा देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों का मार्गदर्शन
Next: आपरेशन लगाम के तहत 3.9 लाख जुर्माना वसूला

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.