Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आपरेशन लगाम के तहत 3.9 लाख जुर्माना वसूला
  • टिहरी

आपरेशन लगाम के तहत 3.9 लाख जुर्माना वसूला

RNS INDIA NEWS 07/07/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   जनपद टिहरी में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लगाम के तहत एक माह में 935 चालान कर कुल 3.09 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 7 जून से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य हुड़दंग करने वालों, रैश ड्राइविंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब व मादक पदार्थों का सेवन, वाहनों में काली फिल्म व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। एसएसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब या नशे का सेवन करने वालों पर अब तक 710 चालान किए गए हैं। वहीं, काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ 113 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 25 चालान और 21 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ 64 चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सड़क पर शांति कायम रखने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह अभियान आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के निर्देशन में पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में तीन घंटे की तेज बारिश से सड़कों में हुए गड्ढे
Next: एसएसजे विवि परिसर में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिथि व्याख्याताओं का धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.