Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी के पर्यटन विकास पर प्रदेश सरकार का फोकस: किशोर
  • टिहरी

टिहरी के पर्यटन विकास पर प्रदेश सरकार का फोकस: किशोर

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी जिले के पर्यटन विकास के लिए प्रदेश सरकार यहां पर विकास कामों को तेजी से अंजाम दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी की भी प्रदेश के विकास में रुचि होने के चलते टिहरी जिले के विकास काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में विधायक उपाध्याय ने बताया कि जिस तरह से पूर्व में डोबरा-चांठी पुल, चिन्यालीसौड़ आर्क ब्रिज और घोंटी पुलों को बनवाया गया था। उसी तरह से पीएम मोदी और सीएम धामी के सहयोग से टिहरी में पर्यटन विकास के लिए कोटी कालोनी, तिवाड़ गांव, पीपल डाली-खांड, बड़कोट सहित टिहरी झील पर 10 पुल नये बनाने का काम किया जा रहा है। जिससे बेहतर आवागमन से टिहरी के पर्यटन पर चार चांद लगेंगे। इसके साथ ही कोटी कालोनी-बौराड़ी व बौराड़ी से नई टिहरी रोपवे का आगणन भी तैयार किया जा रहा है। रोपवे बनने से नई टिहरी में भी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। जबकि एडीबी की लगभग 1200 करोड़ की लागत से स्वीकृत झील योजना के तहत टिहरी बांध के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण शीघ्र आरम्भ होने वाला है। देहरादून से टिहरी के लिए टनल का कार्य तथा मलेथा से मरोड़ा के लिए रेल लिंक के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। कैन्थोली और करास के निकट और जखंड के आसपास तक टनल निर्माण के सर्वे कराने को पीडब्ल्यूडी को भी सीएम धामी ने निर्देशित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कीटों के चलते फसल में रसायन का इस्तेमाल बना मजबूरी
Next: केलाखेड़ा में 225 नशीले इंजेक्शनों के साथ 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.