Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी झील में समाया वाहन, युवती का शव बरामद , 3 लोग लापता, तलाश जारी
  • टिहरी

टिहरी झील में समाया वाहन, युवती का शव बरामद , 3 लोग लापता, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 01/10/2020
rns featured image new

नई टिहरी ,01 अक्टूबर (आरएनएस)। देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ जा रही एक कार नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग पर जीरो प्वॉइंट के पास टिहरी झील में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ का शव बरामद कर लिया है। अन्य तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं वाहन का भी कुछ पता नहीं चला है। राहत बचाव अभियान जारी है। बता दें कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक कार रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। जिसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो टिहरी झील जीरो बेंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग मिले। गुरुवार की सुबह राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत, बहन दीक्षा व आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह जानकारी मिली कि यह लोग अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में तीन चरण में स्कूलों को खोला जाएगा: शिक्षा मंत्री
Next: कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण को रद्द करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.