Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Tehri Garhwal । उत्तराखण्ड सैनिकों की भूमि, यहाँ के लगभग हर घर में मिलेगी टोपी और बेल्ट : उत्तराखंड राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

Tehri Garhwal । उत्तराखण्ड सैनिकों की भूमि, यहाँ के लगभग हर घर में मिलेगी टोपी और बेल्ट : उत्तराखंड राज्यपाल

30/03/2022
Tehri Garhwal । उत्तराखण्ड सैनिकों की भूमि, यहाँ के लगभग हर घर में मिलेगी टोपी और बेल्ट : उत्तराखंड राज्यपाल

नई टिहरी : रैबार एक नए उत्तराखण्ड का कार्यक्रम-2021 का आयोजन गंगा रिसोर्ट मुनि की रेती में किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सिंह ने जनरल विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी मधुलिका के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अपने सम्बोधन में कहा कि मैं उनके साथ आर्मी में रहा हूं। और मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा व जाना है।

वे उत्तराखण्ड के सच्चे और अच्छे योद्धा थे। उनको खोना उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूर्ण क्षति है। कहा कि सीडीएस रावत की सोच और विजन हटकर था। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को हमेशा मनोबल बढ़ाया। उत्तराखण्ड सैनिकों की भूमि है । यहां के लगभग हर घर में टोपी और बेल्ट मिलेगी जो गौरव का विषय है।

उन्होंने उत्तराखण्ड से हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर की तथा लोगों से रैबार कार्यक्रम के माध्यम से घर वापसी की अपील की। कहा कि पहाड़ में स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता अच्छा वर्क है। जिसे उन्होंने टिहरी व पौड़ी के भ्रमण के दौरान देखा। सीडीएस स्व0 बिपिन रावत के परिजन सत्यपाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जो हमारे गांव बार्डर क्षेत्र में है। वहां से होने वाला पलायन चिंता का विषय है जो कि देश की सीमाओं के लिए ठीक नहीं है।

प्रदेश सरकार पलायन रोकने के उपायों पर तेजी से काम कर रही है। स्टालों का भी राज्यपाल व कृषि मंत्री ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख एनटीआरओ अनिल धस्माना, महानिदेशक भारतीय अंतरिक्ष संघ अनिल भट्ट, सदस्य एनडीएमए राजेन्द्र सिंह, निदेशक एचडीआरआई डा मनमोहन सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार, डीएम आशीष श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र शर्मा, प्रिंसिपल नेहरू पर्वतारोहण संस्थान कर्नल अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Tehri Garhwal । आत्मा परियोजना के तहत बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता जड़धारी हुए सम्मानित
Next: Tehri Garhwal । नागरिक मंच ने सीएम धामी को बताई बांध विस्थापितों-प्रभावितों की समस्या, सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.