Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी भाजपा जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री धनै का किया स्वागत
  • टिहरी

टिहरी भाजपा जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री धनै का किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 08/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। देहरादून में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै भारी संख्या में समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय नई टिहरी पहुंचे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा की रीती-नीती पर चलकर जिले के विकास के लिए पूरे मन से काम करने का बात कही। गुरुवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर गहमागहमी रही। भाजपा जिला कार्यालय पर दोहपर में पूर्व काबीना मंत्री भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पहुंचे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके समर्थकों का भी भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर दिनेश धनै ने कहा कि वे भाजपा में जिले के विकास की सोच लेकर आये हैं। भाजपा के साथ टिहरी के विकास में और मजबूती मिलेगी। कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की भाजपा की रीती-नीति पर चलते सबको साथ लेकर सकारात्मक नजरिये से काम करेंगे। भाजपा की कसौटी पर पूरी तरसे खरा उतरने का काम करेंगे। भाजपा में जगह देने के लिए उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि दिनेश धनाई जमीन से जुड़े नेता हैं। भाजपा में आने से मजबूती मिलेगी। भाजपा हर स्तर पर अपने नेताओं को मजबूत करने का काम करेगी और विकास के लिए कदम से कदम मिलाने का काम करेगी। इस मौके पर टिहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी विष्ट, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद, असगर अली, गोविंद विष्ट, बलबीर नेगी, देवेंद्र बेलवाल, दर्मियान कंडारी, आनंदी नेगी, संजय मैठाणी, संदीप रावत, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी को लेकर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
Next: यूसीसी बिल विधेयक के पास होने पर स्वागत किया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.