Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीर्थपुरोहितों ने की डीएम से बदरीनाथ स्थित आवासों को सुरक्षा की मांग
  • टिहरी

तीर्थपुरोहितों ने की डीएम से बदरीनाथ स्थित आवासों को सुरक्षा की मांग

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

नई टिहरी। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने डीएम चमोली से बदरीनाथ धाम में तीर्थपुरोहितो के आवासों , व्यावसायिक भवनो व दुकानों कों पूरी सुरक्षा देने की मांग की है। युवा तीर्थ पुरोहितो के अनुसार कई असामाजिक तत्व यहां बर्फबारी व तूफान से क्षतिग्रस्त घरों, दुकानों आदि की निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। कोरोना के चलते सुनसान पड़े बदरीनाथ धाम में इस तरह की घटनाएं होने की काफी सम्भावनाये हैं। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन की ओर से डीएम चमोली स्वाति भदौरिया को इस बाबत ज्ञापन भी भेजा गया। जिसमें संगठन ने बदरीनाथ धाम में हर वर्ष शीतकाल में कपाट बन्द होने के पश्चात होने वाली भारी बर्फबारी व तूफ़ान से होने वाले नुकसान की बात कही है। संगठन के मुताबिक हर वर्ष धाम में उनके घरों, दुकानों, व्यावसायिक भवनों को बर्फ से काफी क्षति पहुंचती है। इनमें कई मकान पूरी तरह ध्वस्त तक हो जाते हैं। इस वर्ष भी कोरोना के चलते तीर्थपुरोहित देवप्रयाग से बदरीनाथ धाम नहीं जा पाए हैं। ऐसे में उनके क्षतिग्रस्त घरों, दुकानों आदि की सुध लेने वाला कोई नही है। कई असामाजिक तत्व इसका लाभ उठाते चोरी जैसी वारदातो को अंजाम देते रहे हैं। विगत वर्षो में क्षतिग्रस्त ऐसे भवनों, घरो में अधिकांश सामान गायब मिला है। संगठन ने डीएम चमोली से पुलिस प्रशासन की ओर से उनके क्षति ग्रस्त घरों, दुकानों, व्यवसायिक भवनों को पूरी सुरक्षा दिये जाने की मांग की है। साथ ही बदरी धाम में तीर्थ पुरोहितो की संपति को हुई क्षति से अवगत कराने का अनुरोध भी जिलाधिकारी से किया है। ज्ञापन देने वाले में संगठन अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, उपाध्यक्ष आशीष कोटियाल, सचिव श्रीकांत बडोला, प्रदीप भट्ट, प्रफुल्ल पंच भैया, सतीश राजपुरोहित, राकेश कर्नाटक, गौरव पंचभैया, हरिओम उनियाल, राकेश रैवानी आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया कोविड-19 वाररूम का निरीक्षण
Next: बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.