Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टीम मोदी में नए मंत्रियों पर अटकलें हुई तेज
  • राष्ट्रीय

टीम मोदी में नए मंत्रियों पर अटकलें हुई तेज

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

सिंधिया, सर्बानंद, राणे, पशुपति समेत कई संभावित चेहरों को आया बुलावा
आज अहम बैठक में विस्तार को अंतिम रूप देेंगे पीएम
आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा

नई दिल्ली (आरएनएस)। मोदी 2.0 सरकार का पहला विस्तार संभवत: बृहस्पतिवार को होगा। टीम मोदी में शामिल होने वाले कुछ अहम चेहरों को बुलावा भी आ गया है। पीएम मोदी बुधवार को वरिष्ठï मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अहम बैठक के बाद विस्तार को अंतिम रूप देंगे। विस्तार और फेरबदल का शिकार कम से कम एक दर्जन मंत्री होंगे। चर्चा है कि इनमें आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी होगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के संभावित चेहरे को अध्यक्ष के कार्यालय से फोन जा रहा है। जबकि सहयोगियों के साथ गृह मंत्री अमित शाह संपर्क में है। अध्यक्ष नड्डा के कार्यालय से असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील मोदी, नारायण राणे, शांतनु ठाकुर सहित एक दर्जन नेताओं को बुलावा भेजा गया है। जबकि शाह ने लोजपा के नए अध्यक्ष पशुपति पारस को दिल्ली बुलाया है। शाह मंगलवार को देर रात जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और बुधवार को अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से बातचीत करेेंगे।

व्यापक बदलाव के संकेत
विस्तार के जरिए पीएम मोदी अपनी टीम में बड़ा बदलाव करेंगे। सूत्रों का कहना है कि कम से कम आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों की विदाई तय है। इसके अलावा 8 से 10 राज्य मंत्रियों की भी टीम मोदी से बाहर होना पड़ सकता है।  इनमें थावर चंद गहलोत को मंगलवार को ही कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दक्षिण के राज्य से जुड़े एक-एक मंत्रियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा एक दर्जन मंत्रियों के विभाग में बदलाव भी करीब करीब तय है। विस्तार में 20-22 नए मंत्रियों को जगह मिलेगी।

पीएम की अहम बैठक कल
पीएम पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह सहित कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को बैठक करेंगे। इसी बैठक में विस्तार की अंतिम रूपरेखा तैयार होगी। इस बैठक में शाह सहयोगी दलों से हुई बातचीत का ब्यौरा रखेंगे। जबकि पार्टी से जुड़े मामले को नड्डा पीएम के समक्ष रखेंगे। इसी बैठक में संभावित चेहरों की सूची तैयार की जाएगी।

आरसीपी के जरिए नीतीश कर रहे संवाद
विस्तार पर जदयू की ओर से वार्ता के लिए नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को नियुक्त किया है। सिंह मंगलवार को देर रात शाह के साथ चर्चा करेंगे। जदयू सूत्रों का कहना है कि उसकी ओर से चार पद (दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्री) मांगा गया है। अगर इस पर सहमति बनी तो ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, संतोष कुशवाहा और चंद्रेश्वर प्रसाद मंत्री बनेंगे। भाजपा ने जदयू के समक्ष दो पद का प्रस्ताव दिया था। हालांकि जदयू का कहना है कि बिहार में भाजपा के पास 17 तो उसके पास 16 सांसद हैं। ऐसे में जब भाजपा कोटे से पांच मंत्री बनाए गए हैं तो जदयू को कम से कम चार सीटें मिलनी चाहिए।

चिराग ने दी अदालत जाने की चेतावनी
विस्तार पर चर्चाओं के बीच लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंत्री पद के लिए अपना दावा ठोका है। पीएम मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि लोजपा केंद्र में राजग का अंग है। अगर लोजपा कोटे से किसी को मंत्री बनाना है तो उसका एकमात्र सांसद मैं हूं। उन्होंने पीएम से पशुपति पारस को लोजपा कोटे से मंत्री नहीं बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें निर्दलीय सांसद के रूप में मंत्री बनाना है तो हमें कोई एतराज नहीं है। हालांकि अगर लोजपा कोटे से मंत्री बनाया गया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 जुलाई को है हरेला पर्व, जानें हरेला पर्व के बारे में
Next: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की अखंडता के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी: भारद्वाज 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.