Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खुशखबरी: अल्मोड़ा, उत्तराखंड के शिक्षक डॉ प्रभाकर जोशी को 10 हजार की पुस्तकें तथा नेशनल बुक ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता देगी भारत सरकार।
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खुशखबरी: अल्मोड़ा, उत्तराखंड के शिक्षक डॉ प्रभाकर जोशी को 10 हजार की पुस्तकें तथा नेशनल बुक ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता देगी भारत सरकार।

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
IMG-20200911-WA0115

नेशनल बुक ट्रस्ट व शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार राo इo काo स्यालीधार में कार्यरत शिक्षक डॉ प्रभाकर जोशी को उपहार स्वरूप दस हजार मूल्य की पुस्तकें भेंट करेगा। इसके साथ ही उन्हें नेशनल बुक ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की जाएगी।

डॉ प्रभाकर जोशी ने हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 में कठिन चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम राउंड तक पहुंचकर देश के शीर्ष 153 शिक्षकों में स्थान बनाया था। इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। डॉ जोशी ने कहा कि ये सभी पुस्तकें उनके द्वारा छात्र हित में विद्यालय के पुस्तकालय को भेंट की जाएंगी। डॉ प्रभाकर जोशी शिक्षा में नवाचारों के साथ साथ प्रारम्भ से ही सामाजिक क्षेत्र में भी निरन्तर सक्रिय हैं। उनको शिक्षा में बेहतरीन नवाचारी कार्यों के साथ ही निर्धन एवं असहाय परिवारों व छात्रों की सहायता हेतु पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। अभी हाल ही में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा अपने संवाद कार्यक्रम में उनके कार्यों की प्रशंसा की गई है। इसके अतिरिक्त इसी शिक्षक दिवस पर उन्हें शासन द्वारा टीचर ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

डॉ जोशी की इन उपलब्धियों पर जिला अधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा एच बी चंद, प्राचार्य डायट अल्मोड़ा डॉ राजेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी हवालबाग, राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा कार्यकारिणी सहित विभिन्न शिक्षाविदों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका हुई खारिज
Next: कोरोना अपडेट: 995 नए संक्रमितों के साथ आकड़ा पहुंचा 29221

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.