Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी, छह केंद्रों पर होगी परीक्षा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी, छह केंद्रों पर होगी परीक्षा

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 24 मई को जिले के छह परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में जिले में कुल 1396 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों में रैमजे इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, एडम्स इंटर कॉलेज, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय लोअर कैंपस, मिडिल कैंपस और अपर कैंपस शामिल हैं।

परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कार्य पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों में समय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को भी कहा।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और प्रवेश व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, आयोग प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर मनाया नितिन नवीन का जन्मदिवस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.