Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मौसम एक बार फिर से करवट लेगा, कई राज्‍यों में होगी बारिश
  • राष्ट्रीय

मौसम एक बार फिर से करवट लेगा, कई राज्‍यों में होगी बारिश

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने केरल 5 जिलों में रेड अलर्ट, 7 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिले में आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यानी मौसम एक बार फिर से करवट लेना वाला है। पहले ही दिल्‍ली-एनसीआर में इस वक्‍त सुबह और शाम को हल्‍की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग   की तरफ से आज यानी शनिवार को दिल्‍ली सहित देश के कई राज्यों में हल्‍की बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है। एक तरह से कह सकते हैं कि दिल्ली में सर्दियां का आगमन हो जाएगा। झारखंड की राजधानी रांची में हल्के दर्जे के बादल छाए हुए हैं। उत्तर पश्चिम दिशा से दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रांची में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के मेघा गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।
वहीं बिहार के भागलपुर में भी आज से मौसम का मिजाज फ‍िर बदल जाएगा। इसके साथ ही कल से कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार के कुछ हिस्‍सों में झमाझम बारिश हो सकती है। बता दें कि पिछले एक सप्‍ताह से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे थे। आज मौसम में बदलाव से लोगों को जरूर राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में भी तेजी से मौसम बदल रहा है। यहां पर अगले 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार रविवार और सोमवार को लेकर अलर्ट जारी किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सब्जियों की बगिया फिर से हरी-भरी होगी
Next: क्षय रोग यानी टीबी उन्मूलन के प्रयासों को हुए नुकसान की तस्वीर सामने रखी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.