Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टीबी रोगियों के लिए निःशुल्क पोषक आहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

टीबी रोगियों के लिए निःशुल्क पोषक आहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-03 at 12.52.35_11zon

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के शिक्षण चिकित्सालय सभागार में बुधवार को टीबी रोगियों के लिए निःशुल्क पोषक आहार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग का उपचार ले रहे जरूरतमंद मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके उपचार को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, टीबी एवं श्वसन रोग विभाग, डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा ने की। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के उपचार में दवाओं के साथ संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है और उचित आहार रोगी के स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया को तेज करता है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल, नोडल अधिकारी (वन हेल्थ प्रोग्राम) विक्रांत सिंह नेगी और वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनंद सिंह मेहता सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी हेम बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट, देहरादून के सहयोग से टीबी उपचाराधीन छह जरूरतमंद मरीजों को अगले छह माह तक निःशुल्क पोषक आहार उपलब्ध कराने की पहल का शुभारंभ किया गया। यह प्रयास टीबी मुक्त भारत अभियान एवं निक्षय पोषण योजना को सशक्त बनाने में सहायक माना जा रहा है। डॉ. प्रांशु डेनियल ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक सहयोग क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 दिसंबर
Next: नगर निगम की उपेक्षित समस्याओं को लेकर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.