Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निगम की उपेक्षित समस्याओं को लेकर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी
  • अल्मोड़ा

नगर निगम की उपेक्षित समस्याओं को लेकर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-03 at 14.04.58_11zon

अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र की लम्बे समय से लंबित समस्याओं को लेकर पार्षदों का विरोध बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। पार्षदों की पहली मांग नगर आयुक्त की तत्काल नियुक्ति की है। उनका कहना है कि आयुक्त का पद खाली होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और जनहित से जुड़े अनेक निर्णय लटके हुए हैं। दूसरी मांग शहर में बढ़ते बंदर आतंक को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की है। पार्षदों ने कहा कि बंदरों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है, इसलिए पकड़ने और नियंत्रित करने की व्यवस्था तत्काल शुरू की जानी चाहिए। धरना स्थल पर प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडे, अनुप भारती, चंचल दुर्गापाल, रीना टम्टा, गुंजन चम्याल, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी, मुकेश कुमार, कुलदीप मेर, मधु बिष्ट, नवीन आर्य, इंतिक्वाब आलम कुरैशी, तुलसी देवी, रोहित कार्की, कमला किरोला और गीता बिष्ट मौजूद रहे। पार्षदों ने कहा कि उनकी मांगें जनहित से जुड़ी हैं और प्रशासन को अत्यावश्यक रूप से कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आश्वासनों के बजाय ठोस निर्णय लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीबी रोगियों के लिए निःशुल्क पोषक आहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
Next: कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का एआई वीडियो साझा करने पर राजनीतिक विवाद तेज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.