Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • तय तारीख से एक हफ्ते पहले दर्शकों के बीच आएगी फिल्म भूत पुलिस
  • बॉलीवुड

तय तारीख से एक हफ्ते पहले दर्शकों के बीच आएगी फिल्म भूत पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

फिल्म भूत पुलिस लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिज मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था, जिसमें कहा गया था कि फिल्म 17 सितंबर को रिलीज होगी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। भूत पुलिस को अब तय समय से एक हफ्ते पहले रिलीज किया जाएगा।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने भूत पुलिस का पोस्टर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, भूत पुलिस 17 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यह एक हफ्ते पहले दस्तक देगी। फिल्म 10 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। फिल्म का पोस्टर शेयर कर अर्जुन कपूर ने लिखा, आपके वीकेंड के लिए अच्छी खबर, लेकिन भूतों के लिए बुरी खबर। भूत पुलिस सात दिन पहले रिलीज हो रही है।
भूत पुलिस हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और निर्माता रमेश तौरानी हैं। फिल्म में जावेद जाफरी और कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। भूत पुलिस की कहानी दो भाइयों विभूति और चिरौंजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भूत पकडऩे का काम करते हैं।
भूत पुलिस पहले 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली था। यह सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण रिलीज की योजनाओं में फेरबदल किया गया है। फिल्म सरदार का ग्रैंडसन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने कहा था कि कोरोना महामारी के हालात सामान्य होने के बाद भूत पुलिस को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, पिछले महीने ही निर्माताओं ने फिल्म की डिजिटल रिलीज की पुष्टि की थी।
इस फिल्म की घोषणा 2019 में की गई थी। फिल्म के बड़े हिस्से को कोरोना महामारी के दौरान डल्हौजी, धर्मशाला और जैसलमेर में शूट किया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है। 5 फरवरी को फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। पहले सैफ, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इसके बाद फिल्म में अली और फातिमा की जगह अर्जुन व जैकलीन को शामिल किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बालक की मृत्यु, बच्चे समेत दो घायल
Next: कोरोना के बढ़ते संक्रमण में प्रवक्ता के परीक्षार्थियों को हरिद्वार बुला रहा आयोग

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.