Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के बढ़ते संक्रमण में प्रवक्ता के परीक्षार्थियों को हरिद्वार बुला रहा आयोग
  • उत्तराखंड

कोरोना के बढ़ते संक्रमण में प्रवक्ता के परीक्षार्थियों को हरिद्वार बुला रहा आयोग

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
default featured image

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 3 सितंबर 2021 को उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के अंतर्गत प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसमें दिनांक 7, 8, 9 एवं 10 अक्टूबर को हरिद्वार जिले में प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले से चयनित अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा होनी है।

वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा का केवल हरिद्वार जिले में आयोजन किया जाना संदेहास्पद प्रतीत होता है। इस कारण से परीक्षार्थियों में केवल हरिद्वार जिले में परीक्षा के आयोजन हेतु बेहद रोष व्याप्त है। परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण के फैलने के भय से मजबूरी में हरिद्वार जिले में प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा के लिए जाना पढ़ रहा है।

इस संबंध में परीक्षार्थियों का यह कहना है कि लोक सेवा आयोग द्वारा अन्य परीक्षाओं की मुख्य परीक्षाओ का आयोजन हल्द्वानी एवं हरिद्वार में किया जाता है जो क्रमशः कुमाऊं एवं गढ़वाल के अन्य जिलों के परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर होता है। आयोग द्वारा पूर्व में समीक्षा अधिकारी, अवर अधीनस्थ (लोअर पी.सी.एस.) के साथ-साथ अन्य पदों की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन हरिद्वार तथा हल्द्वानी जिले में किया गया है इसलिए परीक्षार्थियों द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा का आयोजन अन्य परीक्षाओं की भांति हरिद्वार जिले के साथ हल्द्वानी में भी करने का अनुरोध किया है जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तय तारीख से एक हफ्ते पहले दर्शकों के बीच आएगी फिल्म भूत पुलिस
Next: प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की दूसरी डोज 30 नवम्बर, 2021 तक सभी को लगाने का लक्ष्य : डाॅ. सैजल

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.