Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
  • देहरादून

तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 14/07/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन मिलकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में हरिपुर कलां में चल रही सीवर लाइन परियोजनाओं और सड़क निर्माण संबंधित अधिकारियों संग विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की।
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन परियोजना जनहित से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दी गयी समय सीमा तक परियोजना का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हरिपुर कला में गली नंबर 5 में पुरानी लाइन को बदलने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि हरिपुर कला क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण किए जा चुके हैं और शेष कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला के शांति मार्ग में खराब हुई सड़क का भी गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने इस संबंध में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को तलब करते हुए गुणवत्ता को लेकर कड़े शब्दों में फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एई संदीप कुमार, पीएमसी कंसलटेंट अखिलेश्वर प्रसाद, रत्नाकर मौर्य, केआईपीएल ठेकेदार रजत शर्मा, साइट इंजीनियर तनिष्क सेठी, लोनिवि के एई राजेश चौहान, राहुल सैनी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुवाहाटी, सुनील जुगलान, पूर्व प्रधान सत्येंद्र धवन, मनोज जखमोला, पंचायत सदस्य प्रीति बोखंडी, पूर्व उप प्रधान मनोज शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़ आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वांसी अस्पताल में डॉक्टर न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जड़ा ताला
Next: उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.