Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • टैक्सी चालक हत्याकांड में तीन युवक गिरफ्तार
  • नैनीताल

टैक्सी चालक हत्याकांड में तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। देहरादून के टैक्सी चालक हत्याकांड में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने भुतपुरी ठाकुरद्वारा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से चोरी की कार भी बरामद कर ली है। पूछताछ में पता चला कि इन्होंने टैक्सी चालक की गला दबाकर हत्या की थी। टैक्सी बुकिंग में प्रयोग हुआ फोन व सिम चोरी के थे।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि बीते 28 जून को थाना रामनगर के पुलिस चौकी पीरूमदारा क्षेत्रांतर्गत हिम्मतपुर ब्लाक चौराहे के पास पुलिया के नीचे बी-74 रिस्पना नगर देहरादून थाना नेहरू कॉलोनी निवासी टैक्सी चालक सलीम अहमद (53) पुत्र लतीफ अहमद का शव बरामद हुआ था। मामले में टैक्सी चालक के बेटे उमैर राही ने रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सर्वप्रथम जांच की शुरूआत टैक्सी बुकिंग करने वाले मोबाइल नंबर से की गई। जांच में मोबाइल नंबर संतनगर नुमाइस कैंप जनता रोड सहारनपुर का मिला। सहारनपुर जाकर जांच की तो पता चला कि 25 जून की शाम बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए थे। इसी बीच मुखबिर से पता चला कि लूटी हुई कार को बेचने के लिए आरोपी मुरादाबाद और बरेली को जाने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर युवक ने की चार बहनों से मारपीट
Next: महंगाई और कुंभ घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.