Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैक्स जमा न करने पर एसडीएम कार्यालय, आवास, तहसील कार्यालय के पानी के कनैक्शन काटे
  • देहरादून

टैक्स जमा न करने पर एसडीएम कार्यालय, आवास, तहसील कार्यालय के पानी के कनैक्शन काटे

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। छावनी परिषद चकराता ने पिछले कई वर्षों से टैक्स न चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। छावनी परिषद ने टैक्स जमा न करने पर सबसे बड़े बकायेदारों में एसडीएम कार्यालय्र, आवास, तहसील कार्यालय और थाने के पानी के कनेक्शन काट दिये हैं। मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने बताया कि चकराता कैंट में कई बकायेदार समय से बोर्ड के टैक्स जमा नही कर रहे हैं। बताया कि बोर्ड ने ऐसे सभी बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य अधिशासी अधिकारी मंडल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय, आवास व तहसील कार्यालय की सम्पतियों का टैक्स वर्ष 2013 से जमा नहीं किया गया, जिसके चलते उपजिलाधिकारी कार्यालय व आवास पर दो लाख चौदह हजार रुपये, तहसील कार्यालय व आवास पर एक लाख पैंतीस हजार रुपये व थाना चकराता पर सत्ताईस हजार रुपये बकाया है। बताया कि कई बार उक्त विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। लेकिन अब तक टैक्स जमा नहीं किया गया है। बताया कि टैक्स जमा न करने के एवज में एसडीएम कार्यालय, आवास, तहसील कार्यालय व थाने के पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। बताया कि अन्य बकायादारों के भी कनेक्शन काटने के साथ साथ कार्रवाई की जायेगी। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने सभी बकायादारों को तत्काल टैक्स जमा करने की हिदायत दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपाइयों ने कीर्तिनगर से मलेथा तक निकाली बाइक रैली
Next: चिकित्सा सुविधा के निजीकरण का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.