Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वागती पद के लिए मुख्यमंत्री ने 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वागती पद के लिए मुख्यमंत्री ने 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दिए जाने के प्रयास हो रहे हैं। इस कड़ी में राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती पद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आने वाले समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में सेवाएं देंगे। स्वागती के पद पर रहते हुए उन पर सरल और सौम्य व्यवहार के साथ पर्यटकों का स्वागत करने की जिम्मेदारी होगी।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 8 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। यह सभी अभ्यर्थी राज्य संपत्ति विभाग में स्वागती पद के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए इन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को राज्य के विकास के लिए अपने काम को बेहतर तरीके से करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में सेवाएं देंगे। स्वागती के पद पर रहते हुए उन पर सरल और सौम्य व्यवहार के साथ पर्यटकों का स्वागत करने की जिम्मेदारी होगी। इस दौरान पर्यटकों के साथ बेहतर तालमेल और उन्हें फील गुड कराकर राज्य में आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। उत्तराखंड के लिए पर्यटन सबसे खास सेक्टर है और इस सेक्टर में हर व्यक्ति की अपनी एक अहम भूमिका है। लिहाजा नए अभ्यर्थियों को भी अपनी इस भूमिका का निर्वहन करना होगा। उत्तराखंड सरकार राज्य में रिक्त पदों को तेजी से भरने के निर्देश विभागों को देती रही है। इसके लिए आयोग में विभागों द्वारा अधियाचन भेजे जाने की प्रक्रिया भी चलाई जा रही है। जिससे खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके। इस दौरान सरकार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि विभागों में भरे जा रहे पदों को लेकर राजनीतिक संदेश भी दिया जा सके। इससे पहले भी विभिन्न विभागों के अंतर्गत सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और प्रतियोगी परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भी 1 साल के भीतर होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में तेजी से प्रतियोगी परीक्षाएं कराकर ज्यादा से ज्यादा खाली पदों को भरा जा सके और इससे बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिल सके।  “

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड राज्य को डिजिटल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री
Next: इसरो चीफ सोमनाथ का बड़ा खुलासा: इसलिए फेल हुआ था चन्‍द्रयान 2  

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.