Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी की दो बाइक और स्कूटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी की दो बाइक और स्कूटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना सेलाकुई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी की दो बाइक और स्कूटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। चार सितंबर को इंदिरा देवी पत्नी यादराम निवासी सेलाकुई ने जमनपुर स्थित घर से बाइक चोरी होने की तहरीर देकर थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज कराया। 17 सितंबर को खालिद पुत्र सगीर निवासी सिंघनीवाला पोस्ट शेरपुर थाना सहसपुर ने अंग्रेजी शराब की दुकान सेलाकुई के समीप से बाइक चोरी होने का अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन 17 सितंबर को दर्शन लाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी मथपाल थाना चमोली जनपद चमोली हाल निवासी हरिपुर सेलाकुई हिमालयन कंपनी के पास सेलाकुई से स्कूटर चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और सेलाकुई के विभिन्न चौक, सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सतर्क किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिले चेहरों की तहकीकात करने बाद पुलिस ने दो आरोपियों तौफिद पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम ग्यास मोहल्ला थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी शंकरपुर और सोनू पुत्र साबिर निवासी ग्राम ग्यास मोहल्ला थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत यूपी हाल शंकरपुर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक और स्कूटर बरामद किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कम मिलने और काम की कमी के चलते चोरी की योजना बनाई। जिसमें चोरी के वाहनों को बेचना था।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई अनित कुमार, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, वृजपाल सिंह, अनीष,संजय कुमार, फरमान अली आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने सेवा पखवाड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान
Next: संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग स्टाफ ने किया रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.