Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टौंस नदी में रेत बजरी चुगाने की प्रमुख वन संरक्षक से मांगी अनुमति
  • देहरादून

टौंस नदी में रेत बजरी चुगाने की प्रमुख वन संरक्षक से मांगी अनुमति

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता वन प्रभाग अंतर्गत देवघार रेंज टौंस नदी से रेत बजरी चुगान के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया। पीसीसीएफ को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि पूरे त्यूणी तहसील क्षेत्र में खत वन ओर सिविल सोयम वन में कहीं रेत बजरी नहीं है। प्रमुख वन संरक्षको भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों को विकास कार्य ओर अपने निजी मकानों के निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है, जबकि आसपास कहीं कोई रेत बजरी नहीं मिलती। मजबूरी में लोगों को हिमाचल प्रदेश के सनैल या नेरवा से क्रेशर महंगी रेत बजरी खरीदनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीण रमेश चौहान, लायक राम शर्मा, हरजीत सिंह, खजान सिंह, विजयपाल सिंह, मातबर सिंह राणा बताते हैं कि वन विभाग हमारे हक हुक खत्म कर रहा है जबकि जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों को आरक्षित वन क्षेत्र से पत्थर, रेत, बजरी चुगान की छूट है। ग्रामीणों ने पीसीसीएफ को लिखा है कि हनोल से लेकर अटाल तक टौंस नदी में वन विभाग को स्थानीय लोगों के लिए लौट आरक्षित करें, ‌जिससे यहां के लोगों को हिमाचल नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने ‌वन विभाग से अपने हक हकूक में छेड़छाड़ नहीं करने की भी चेतावनी दी है। ज्ञापन प्रेषित करने वाले में जयेंद्र सिंह, विरेन्द्र शर्मा, रमेश चौहान, लायक राम, रामलाल सेमवाल, लेखराज शर्मा, रतन सिंह, श्याम सिंह, खजान सिंह, रणजीत, कमल सिंह, बतन सिंह, मगत राम, भोपाल सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर में 40 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन को केंद्र सरकार का नोटिस, गुटखा कंपनियों के विज्ञापन के मामले में कार्रवाई

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.