Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताड़ीखेत विकासखण्ड में विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत विकासखण्ड में विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-23 at 3.38.31 PM

अल्मोड़ा। विकासखण्ड ताड़ीखेत के सुदूरवर्ती क्षेत्र के राजकीय इण्टर कालेज जैना में क्षेत्रीय विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 57 समस्यायें दर्ज की गई। जिनमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के सम्मुख किया गया।
इस दौरान विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो शिकायतें इस शिविर में लोगों द्वारा दर्ज कराई गई हैं उन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गयी है जिनका उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ताड़ीखेत में आर0टी0ओ0 कार्यालय, रानीखेत में बन्द पड़े पर्यटन कार्यालय तथा भिकियासैंण में बंद पड़े पाॅलीटैक्नीक को खोलने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण एक स्थान पर हो इसलिए इस शिविर को आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 100 करोड़ रू0 की योजना शासन से स्वीकृत कराई गयी है जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।
इस शिविर में अधिकांश शिकायतें पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, बाल विकास, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों की शिकायतें लोगों द्वारा दर्ज कराई गई। इस दौरान विधायक द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 लोगों को लाठी, कान की मशीन, व्हील चीयर, बैशाखी का वितरण किया, वही उद्यान विभाग द्वारा 450 से अधिक लोगों को प्लम के पौधों का वितरण विधायक द्वारा किया गया।
इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 07 वृद्वावस्था के आवेदन पत्र, 15 यू0डी0आई0डी0 कार्ड, 10 पेंशन सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण, राजस्व विभाग द्वारा 18 विकंलाग प्रमाण पत्र, 02 आय, 03 जाति व 01 चरित्र प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में 02 आधार कार्ड बनाये गये तथा 07 आधार कार्ड संशोधित किये गये। पूर्ति विभाग द्वारा 09 लोगों द्वारा राशन कार्ड में यूनिट चढाने हेतु आवेदन किये गये। बाल विकास विभाग द्वारा 06 फार्म नन्दागौरा योजना के जमा किये गये। कृषि विभाग द्वारा 10 पी0एम0 किसान योजना के पंजीकरण किये गये। 27 कृषकों का कृषि सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 75 मरीजों का उपचार व निःशुल्क दवायें वितरित की गयी। पर्यटन विभाग द्वारा 05 होमस्टे फार्म, 04 वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना व 20 व्यक्तियों को इस योजना की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह द्वारा दर्ज सभी शिकायतों को विभागीय अधिकारियों के सम्मुख रखते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो समस्यायें इस शिविर में दर्ज की गयी है उनका निराकरण करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाण्डे, तहसीलदार मनीषा मारकना, प्रधान ग्राम पंचायत गुम्टा नीमा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी, प्रधान स्यो हेमा नेगी, पूर्व प्रधान कमलेश कुमार, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश आर्या, जीवन चन्द्र प्रधान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रानीखेत गिरीश भगत सहित अन्य विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियन्ता जिला विकास प्राधिकरण मुकुल सती ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ, रुद्रप्रयाग के बाद अब उत्तरकाशी का भटवाड़ी गांव भी भूधंसाव की चपेट में, हर भवन पर बड़ी-बड़ी दरारें
Next: कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब विवाद पर सुनवाई के लिए 3 सदस्यीय पीठ गठित करने पर विचार करेगा सुप्रीमकोर्ट

Related Post

IMG-20260626-WA0006_11zon
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.