Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटल में आग लगने से मचा हड़कंप
  • देहरादून

होटल में आग लगने से मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। तपोवन में रविवार सुबह एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। होटल से धुआं उठते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों में भी धुआं उठाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में लकड़ी की मेज और अन्य कीमती सामान जलक राख हो गये।मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक तपोवन में बदरीनाथ नेशनल हाईवे किनारे होटल में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे आग लगी। होटल के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दी, तो ढालवाला में कांवड़ यात्रा में तैनात फायर बिग्रेड के वाहन को फौरन मौके पर बुलाया गया। लगभग सात बजे आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल संचालक रवि धीमान ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लकड़ी की मेज और अन्य कई कीमती सामान जलकर राख हो गये हैं। नजदीक ही दोपहिया वाहन भी खड़े थे। गनीमत रही उन तक आग नहीं पहुंची। हादसे में होटल के कर्मचारी भी सकुशल बच गये। तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फायर बिग्रेड के अधिकारी आग लगने की सही वजह जानने के लिए जांच करने में जुटे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा मानकों में बदलाव कर प्रभावितों को मिले लाभ: यशपाल आर्य
Next: बनबसा में पुलिस ने नेपाल की बस सीज की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.