Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तंत्र-मंत्र से इलाज के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तांत्रिक गुरु-चेला गिरफ्तार
  • हरिद्वार

तंत्र-मंत्र से इलाज के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तांत्रिक गुरु-चेला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   तंत्र-मंत्र से इलाज का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तांत्रिक गुरु-चेला गिरफ्तार किए गए हैं। ज्वालापुर पीठ बाजार निवासी एक महिला ने शनिवार को तांत्रिक विक्रम और उसके चेले संदीप निवासीगण लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों ने ज्वालापुर क्षेत्र में कई परिवारों को तंत्र-मंत्र से बुरी शक्ति भगाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, जानकी देवी निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर ने तहरीर देकर बताया कि एक पंपलेट के जरिये तांत्रिक विक्रम से उनकी मुलाकात हुई थी। विक्रम ने खुद को जैतपुर लक्सर का निवासी बताया। उन्होंने अपनी पारिवारिक समस्या बताई तो उसने घर आने के लिए कहा। एक दिन तांत्रिक विक्रम अपने एक चेले संदीप के साथ उनके घर आया। समस्या सुनकर बताया कि घर पर किसी बुरी शक्ति का साया है। अभी तुम्हारे भाई की मौत हुई है, अगला नंबर तुम्हारे पति का है। शैतानी शक्ति बहुत जल्द तुम्हारे पति को अपने साथ ले जाएगी। तांत्रिक की बातें सुनकर जानकी घबरा गई और उपाय पूछने के बाद समय-समय पर तांत्रिक विक्रम और उसके चेले संदीप को पैसे देती रही। आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर करीब एक लाख रुपये हड़प लिए। लेकिन परिवार की समस्या पहले जैसे ही रही।
बताया कि उनके घर आने जाने वाले लोकेश राणा निवासी सीतापुर ज्वालापुर से 35 हजार रुपये, योगेन्द्र कुमार से 30 हजार रुपये, विमला, दया और बेबी से 20-20 हजार, धन्नो से 22 हजार, विक्रम से 40 हजार, अमरदीप से 28 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। उनके परिवार में भी बुरी शक्ति का प्रभाव बताया। कार्य सम्पन्न होने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्होंने विक्रम और संदीप संपर्क किया तो उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उन्होंने प्रेत आत्माएं, पिशाचनी भेजकर कुल का विनाश कराने की धमकी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम नगर इलाके में छात्रों में विवाद में हुई फायरिंग
Next: प्राधिकरण ने तपोवन में चार निर्माण कार्य किए सील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.