Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस- तंबाकू सेवन करने वालों में कोरोना का जोखिम 50 प्रतिशत ज्यादा: डा. खंडूरी
  • देहरादून

विश्व तंबाकू निषेध दिवस- तंबाकू सेवन करने वालों में कोरोना का जोखिम 50 प्रतिशत ज्यादा: डा. खंडूरी

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। धूम्रपान करने वालों में कोरोना की गंभीरता और इससे मौत का जोखिम 50 प्रतिशत तक ज्यादा होता है, इसलिए कोरोना वायरस के जोखिम को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ देने में ही भलाई है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की वरिष्ठ छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डा. राखी खंडूरी ने यह सलाह दी है। डा. खंडूरी ने बताया की तंबाकू के सेवन की वजह से कैंसर, दिल की बीमारी और सांस की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के लिए कोविड-19 के अधिक घातक होने की बड़ी वजह यही है कि उनका शरीर वायरस के हमले का प्रतिरोध नहीं कर पाता। तंबाकू सेवन केवल आपके फेफड़ों की परत को नष्ट नहीं करता, बल्कि इसे संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील बना देता है। साथ ही संक्रमण के दौरान आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी बाधित करता है। सिगरेट के धुएं का हर कश आपके फेफड़ों में सात हजार गुना से अधिक रसायन पहुंचाता है। अब कल्पना करें कि कोविड-19 संक्रमण होने की स्थिति में क्या होता होगा। तंबाकू प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है, इसका अर्थ है कि रोगी संक्रमण से लडऩे में कम सक्षम होते हैं। डा. खंडूरी ने बताया कि स्मोकलेस तंबाकू जो कि गुटका, पान, खैनी व अन्य तरीकों के द्वारा उपयोग किया जाता है, उससे बार-बार थूकना पड़ता है। इस तरह थूकने से कोरोना वायरस आसपास फैलने का खतरा ज्यादा होता है। तंबाकू छोडऩे से आपकी त्वचा में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है, जिससे उस क्षेत्र में पहुंचने वाले ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है।
हमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की डा. राखी खंडूरी ने बताया कि जब कोई तंबाकू का सेवन छोडऩे का फैसला करता है, तो सबसे पहले आपको इस बात के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए और इस पर टिके रहना चाहिए कि आपको तंबाकू से मुक्ति पानी है। ऐसे में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपकी मददगार रहेगी। इच्छाशक्ति जितनी मजबूत होगी, लक्ष्य तक पहुंचना उतना ही आसान होगा। अपना निर्णय न बदलें और दृढ़ता से इस पर कायम रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में पूर्व विधायक मनोज तिवारी से मिले एनएचएम संविदा कर्मचारी
Next: कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ देश को मजबूत कर रहे मोदी: गौतम

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.