Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ देश को मजबूत कर रहे मोदी: गौतम
  • देहरादून

कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ देश को मजबूत कर रहे मोदी: गौतम

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा एक मजबूत भारत चाहती है। इसके लिये हर व्यक्ति का सशक्त होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कठिन समय में कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ ही देश को मजबूत करने में जुटे हैं। रविवार को मोदी सरकार के कार्यकाल के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में रायवाला की वाल्मीकि बस्ती में सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रायवाला में संयुक्त रूप से राशन किट, मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किए। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मोदी सरकार ने 7 वर्ष में इस देश के लिए कई उपलब्धियां अर्जित कीं। कहा कि इस कठिन दौर में स्वयं के साथ देश को भी बचाना है । इस दौरान दुष्यंत गौतम ने भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया द्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण देश में सेवा दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बबीता कुमारी, सतपाल सैनी, नरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप धस्माना, राजेश जुगलान, कमल कुमार, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, राम बहादुर क्षेत्री, सुरेश कुमार, लक्ष्मी गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व तंबाकू निषेध दिवस- तंबाकू सेवन करने वालों में कोरोना का जोखिम 50 प्रतिशत ज्यादा: डा. खंडूरी
Next: अल्मोड़ा: आबादी क्षेत्र में दिखे 3 तेंदुवे, दहशत में लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.