Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तमंचा दिखाकर बाइक लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

तमंचा दिखाकर बाइक लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/08/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में तमंचा दिखाकर एक युवक से बाइक लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने कई प्रदेशों में लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर ने शनिवार को प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले में राकेश सिंह निवासी राघव विहार प्रेमनगर ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनका भाई सात अगस्त की रात सेलाकुई स्थित एक कंपनी से घर लौट रहा था। रास्ते में तीन लोगों ने तमंचा दिखाकर उसे रोका और बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चार टीमें गठित कर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। पता चला कि आरोपी बाइक चोरी कर हिमाचल गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में आरोपियों की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी देहरादून आ रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुखजिन्दर निवासी मोहल्ला खारखाना सिरसा हरियाणा और शिव कुमार निवासी खन्ना कालोनी सिरसा हरियाणा को फूलसैणी चौक के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचे और दो नंबर प्लेट मिली हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस मामले में अमरजीत निवासी सिरसा फरार चल रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट, दीपक मैठाणी, संजय रावत, जगमोहन सिंह, दीपक रावत, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करोड़ों की धोखाधड़ी के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई
Next: बरसात थमते ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा सड़कों को ठीक करने का काम  : महाराज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.