Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • तल्ली गैरोली गांव से विदा होकर चमोला पहुंची चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा
  • चमोली

तल्ली गैरोली गांव से विदा होकर चमोला पहुंची चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 22/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। रविवार को सिमली की राजराजेश्वरी चंडिका देवी की देवरा यात्रा अपने पुजारियों के गांव तल्ली गैरोली से विदा होकर चमोला पहुंची। इस दौरान चमोला में देवी का भव्य स्वागत हुआ। देवी के पुण्य दर्शनों के लिए सेनू व सिमली से भी भक्त पहुंचे। इस वर्ष चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा 14 साल बाद हो रही है। दस माह के भ्रमण के दौरान देवी सैकड़ों गांवों का भ्रमण करेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से देवी देवताओं के बन्याथ यात्रा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सात सितंबर को चंडिका देवी अपने गर्भगृह से बाहर आई थी। फिर चार दिनों तक सिमली के मंदिर परिसर में देवी की पूजा अर्चना हुई। उसके बाद 11 सितंबर को देवी अपने पहले पड़ाव रतूड़ा गांव के बाद बसक्वाली, सेनू, सिमली, सुंदरगांव, जाख, कोली, पुडियाणी, मल्ली गैरोली, तल्ली गैरौली से चमोला पहुंची। देवी के स्वागत के लिए ग्रामीण व ध्याणियां गांव की सीमा गए और सम्मान सहित देवी को गांव में लाया गया। गांव में ढोल दमाऊं की थाप पर देवी के पश्वाओं ने परंपरागत नृत्य किया। इस दौरान देवता अवतरित हुए व ग्रामवासियों को राजी खुशी रहने का आशीर्वाद दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑन लाइन निवेश के नाम पर 7.92 लाख की ठगी
Next: गन्ने की फसल खराब होने पर बीज की रकम माफ करे मिल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.