Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तल्ला नागपुर महोत्सव में गायिका पम्पी नवल की रही धूम, दर्शकों ने की जमकर प्रशंसा
  • रुद्रप्रयाग

तल्ला नागपुर महोत्सव में गायिका पम्पी नवल की रही धूम, दर्शकों ने की जमकर प्रशंसा

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता क्षेत्र में चल रहा तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास, कृर्षि एवं पर्यटन महोत्सव में चौथे दिन सुप्रसिद्ध लोक गायिका पम्मी नवल के नाम रहा। उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। इधर, उम्मीद जताई जा रही है कि पांचवे और अंतिम दिन तल्ला नागपुर महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच सकते हैं। समिति ने इसकी भी तैयारियां कर दी है।
महोत्सव में हर दिन बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। मेला स्थल चोपता चांदधार से लेकर आस पास के गांव और कस्बों में चहल पहल है। सोमवार को महोत्सव का समापन किया जाएगा। चौथे दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि पहाड़ में मेले मिलन के माध्यम हैं। हमें परम्पराओं के संरक्षण का बोध कराते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि तल्ला नागपुर की माटी सदैव पुरोधा व्यक्तियों की जननी रही है। इसलिए इस माटी की विशिष्ट पहचान है। इनके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। जिला पंचायत सदस्य कण्डारा सुमन नेगी ने कहा कि तल्ला नागपुर महोत्सव छ: वर्षों के अल्प समय में बृहद रूप ले चुका है। संयोजक,जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव में हर कलाकार की प्रस्तुति सराहनीय रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर सिंह नेगी ने सयुंक्त रुप से किया। इस मौके पर लोक गायिका पम्मी नवल ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, सह कोषाध्यक्ष पंचम सिंह नेगी, क्षेपस घिमतोली अर्जुन नेगी, आरती, रंजना देवी, पुष्पा रावत, प्रधान सरिता राणा, देवेश्वरी देवी, बृजमोहन रावत, दीपक नेगी,प्यार सिंह नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, पूर्ण सिंह नेगी, संजय चौहान, सोनू वर्मा, गीता देवी, जगदम्बा बेजवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next: न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस के 143 नए मामले आए सामने

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.