Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मान्यता नहीं दी तो दुनिया भुगतेगी अंजाम, तालिबान की अमेरिका को चेतावनी
  • अंतरराष्ट्रीय

मान्यता नहीं दी तो दुनिया भुगतेगी अंजाम, तालिबान की अमेरिका को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

काबुल। काबुल पर कब्जा किए ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को दुनिया के किसी देश ने मान्यता नहीं दी है। हालांकि, इससे तिलमिलाए तालिबान ने एक बार फिर से अमेरिका सहित सभी देशों को कहा है कि अगर उसे मान्यता नहीं दी जाएगी तो इससे सिर्फ अफगानिस्तान नहीं बल्कि पूरी दुनिया में समस्याएं पैदा होंगी। पाकिस्तान, चीन भले ही तालिबान सरकार के समर्थन में आ गए हों लेकिन अभी तक किसी भी देश ने आधिकारिक रूप से इसे मान्यता नहीं दी है। वहीं, अफगानिस्तान की विदेशों में मौजूद अरबों-खबर रुपये की संपत्ति को भी फ्रीज कर दिया गया है। अफगानिस्तान की माली हालत बद से बदतर हो गई है।
अमेरिका के लिए हमारा संदेश है कि अगर हमें मान्यता नहीं दी जाती तो अफगानिस्तान की समस्याएं भी जारी रहेंगी। यह इस क्षेत्र की समस्या है और धीरे-धीरे दुनिया की समस्या बन सकती है। जबीउल्लाह ने यह भी कहा कि पिछली बार अमेरिका और तालिबान के बीच युद्ध की वजह भी यही थी कि दोनों के बीच आधिकारिक तौर पर कूटनीतिक रिश्ते नहीं थे।
अमेरिका ने 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद उसी साल अफगानिस्तान में अपनी फौज भेज दी थी। उस समय की तालिबान सरकार ने आतंकी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन-लादेन को अमेरिका को सौंपने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से अमेरिका ने अफगान में अपनी सेना भेजने का फैसला किया था।
मुजाहिद ने कहा, जिन वजहों से युद्ध हुआ, उन्हें बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता था, वे राजनीतिक समझौतों से भी सुलझा सकते थे। मुजाहिद ने आगे यह भी कहा कि मान्यता देना अफगानी जनता का अधिकार है।
अभी तक किसी देश ने औपचारिक तौर पर अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को मान्यता नहीं दी है लेकिन इस बीच तुर्कमेनिस्तान, चीन के वरिष्ठ नेताओं ने तालिबानी अधिकारियों से कतर और काबुल में मुलाकात की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस के 143 नए मामले आए सामने
Next: 250 लोगों को रोजगार देगी मैरीन मेडिकेयर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.