Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • 250 लोगों को रोजगार देगी मैरीन मेडिकेयर
  • सोलन

250 लोगों को रोजगार देगी मैरीन मेडिकेयर

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी) :
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत मंधाला स्थित मैरीन मेडिकेयर 250 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। रविवार को फिलिपियन एंबेसी के भारत में तैनात अंबेजडर रमन एस भगत सिंह जेआर ने पौधारोपण कर उद्योग का शुभारंभ किया। इससे पहले उद्योग में हवन यज्ञ के उपरांत पूर्णाहूति डाली गई, हवन यज्ञ में उद्योग प्रबंधक एसके गर्ग समेत सभी डायरेक्टरों ने हिस्सा लिया। मैरीन मेडिकेयर के डायरेक्टर एसके गर्ग ने बताया कि 10 करोड़ की लागत से स्थापित मैरीन मेडिकेयर में टैबलेट व कैप्सूल बनाएगी। गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपना पहला यूनिट वर्ष 2015 में बद्दी में स्थापित किया था जिसमें साफ्ट जैल, कैप्सूल व ऑयनमेंट बनाया जाता है। वर्ष 2005 में पंचकूला से फार्मा ट्रेडिंग में रनबेक्सी की डिस्ट्रीब्यूशन से फार्मा जगत में कदम रखने वाले एसके गर्ग आज अपने दोनों फार्मा यूनिट में 400 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। 
इसके अलावा उनका परिवार मोनो कार्टन, फाईल पैकेजिंग और गत्ता उद्योग भी चला रहा है। एसके गर्ग ने बताया कि फार्मा में आने का उनका मकसद मानवता की सेवा है। कभी भी दवाओं के निर्माण के दौरान गुणवत्ता से समझौता नहीं किया गया और न ही आगे किया जाएगा। यूनिट 2 मैरीन मैडिकेयर एक अत्याधुनिक टेबलेट व कैप्सूल यूनिट है जिसमें हाईटेक मशीनरी स्थापित की गई है।
इस मौके पर फिलिपियन एंबेसी के अंबेजडर रमन एस भगत सिंह जेआर ने कहा कि आज भारत फार्मा जगत में एक नई शक्ति बनकर उभरा है। आज विश्व के मानचित्र पर बीबीएन का नाम अपनी उत्पादन शक्ति और गुणवत्ता के दम पर चमक रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भारतीय कंपनियों ने वेक्सीन का उत्पादन कर विश्व में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मैरीन मैडीकेयर के प्रबंधकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दवा आम आदमी की जीवन रक्षक है और वह अपनी गुणवत्ता को बरकरार रखें। 
इस मौके पर फिलिपियन एंबेसी के अंबेजडर रमन एस भगत सिंह जेआर के साथ डायरेक्टर एसके गर्ग, डायरेक्टर रविंद्र जैन व राजेश सिंगला, रिटायर्ड एचसीएस एआर गोयल, गौरव जैन, अभिषेक जैन, डाक्टर नितिन गर्ग, डाक्टर रोहित, राजीव दीक्षित, अरविंद्र, अभिषेक भल्ला, यशपाल, बलबंत सिंह, माईक्रो लैब से मिस्टर गरीश, जॉयडेस कंपनी से पावेल सिंगला, रणजीत सिंह पांडे समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मान्यता नहीं दी तो दुनिया भुगतेगी अंजाम, तालिबान की अमेरिका को चेतावनी
Next: गरीब आवास योजना के आवंटन को लेकर उच्च न्यायालय ने नगर परिषद परवाणू व हिमुडा को दिया नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.