Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तालाबंदी पर श्रीदेव सुमन कैंपस कॉलेज में हंगामा
  • देहरादून

तालाबंदी पर श्रीदेव सुमन कैंपस कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में छात्रसंघ समारोह की इजाजत नहीं मिलने पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्रसंघ पदाधिकारी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैंपस में तालाबंदी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वह कामयाब नहीं हो सके। नाराज छात्रसंघ पदाधिकारी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैंपस के प्रशासनिक भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, तो एबीवीपी कार्यकर्ता भी तालाबंदी के खिलाफ उतर आए। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की, जिससे दिनभर कैंपस में पठन-पाठन की गतिविधियां प्रभावित रहीं। बुधवार सुबह छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव की अगुवाई में छात्रसंघ पदाधिकारी और एनएसयूआई कार्यकर्ता कैंपस में पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक भवन समेत कक्षाओं में तालबादी का प्रयास किया। मामला बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया, जिसके चलते कैंपस में प्रशासनिक भवन पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तालाबंदी में कामयाब नहीं हो सके। रोकटोक पर उनकी भवन के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। तालाबंदी में विफल होने पर पदाधिकारियों के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसबीच कभी वह नारेबाजी, तो कभी धरना देते दिखे। विरोध-प्रदर्शन में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आ धमके। उन्होंने तालाबंदी का विरोध करते हुए नारेबाजी की, जिससे कैंपस में करीब घंटेभर तक माहौल गहमागहमी भरा रहा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते हालांकि, सुरक्षा और शांति को लेकर किसी तरह के हालात नहीं उपजे। दिनभर चलते धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के दौर में हंगामा करते हुए छात्रसंघ पदाधिकारी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समारोह की अनुमति की मांग दोहराई।

श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस कॉलेज ऋषिकेश में गुरूवार से छात्रसंघ पदाधिकारी और एनएसयूआई कार्यकर्ता सांकेतिक धरना देंगे। छात्रसंघ समारोह की अनुमति की मांग को लेकर दो घंटे तक कैंपस में प्रशासनिक भवन के बाहर धरना दिया जाएगा। बावजूद, समारोह की इजाजत नहीं मिलती है, तो फिर अगले पूरे दिन धरना और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की रणनीति छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बनाई है। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार के दबाव में है। अनुमति नहीं देने के लिए राजनेताओं से भी विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों को कॉल कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेरणादायक गीत आंसमा का इशारा का लोकार्पण
Next: मां-बेटी की गोली मारकर हत्या का आरोपी दोषी करार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.