Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ताला तोड़ हजारों की नगदी समेत जेवरात चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

ताला तोड़ हजारों की नगदी समेत जेवरात चोरी

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। साली की शादी में गये एक व्यक्ति के घर को चोरों ने धावा बोल दिया। चोर 20 हजार की नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। सुबह जब पीड़ित घर आया तो उसने घर का ताला टूटा देखा तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया और जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कही। गांव बाजपुर निवासी सफदर अली पुत्र अकबर अली का ससुराल गांव एनएन टोपा में है। बीते गुरुवार की रात वह अपनी साली की शादी में शिरकत करने के लिये परिजनों के साथ गया था। शुक्रवार की सुबह जब सफदर घर वापिस आया तो उसने घर का ताला टूटा देखा जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसके घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने इसकी सूचना तुरंत दोराहा चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची दोराहा पुलिस ने घटना स्थल को देखा और जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया। सफदर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर उसके घर से 6 ग्राम सोना, 10 किलो तांबा, 20 हजार की नकदी, एलईडी टीवी आदि सामान चुरा कर ले गये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next: कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.