Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम की इंजरी लिस्ट में इजाफा, अब ये तूफानी ऑलराउंडर हुआ चोटिल
  • खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम की इंजरी लिस्ट में इजाफा, अब ये तूफानी ऑलराउंडर हुआ चोटिल

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली।  अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी है। इंग्लैंड की टीम की इंजरी लिस्ट में अब लियाम लिविंगस्टोन का नाम भी शामिल हो गया है। लिविंगस्टोन टखने की चोट के कारण द हंड्रेड के बाकी सत्र से बाहर हो गए हैं। बर्मिंघम फीनिक्स के लिए वे इस टूर्नामेंट खेल रहे थे, लेकिन अब टीम ने घोषणा की कि लिविंगस्टोन सीजन के आखिरी दो लीग मैच और नॉकआउट के मैचों को मिस करेंगे।  लियाम लिविंगस्टोन पिछले साल के उद्घाटन सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और मोस्ट वैल्यूएवल प्लेयर भी बने थे। हार्ड हिटिंग बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज का इस सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर होना न सिर्फ बर्मिंघम फीनिक्स के लिए झटका है, बल्कि इंग्लिश टीम के लिए भी बड़ी परेशानी है, क्योंकि अक्टूबर में टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जाने से पहले पाकिस्तान के दौरे पर 7 टी20 मैच खेलेगी।

तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने अपने ट्विटर पर लिखा, द हंड्रेड से बाहर होने के कारण निराश हूं। एक ऐसा टूर्नामेंट जिसमें मुझे खेलना पसंद है! मैं जल्द से जल्द वापस आने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, लेकिन अभी के लिए मैं बर्मिंघम फीनिक्स की तरफ से सपोर्ट करूंगा! उनकी चोट की अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस ग्रेड की इंजरी है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध है।
बता दें कि 29 वर्षीय लियाम लिविंगस्टोन से पहले इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के कैप्टन जोस बटलर काफ इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए थे और वे पाकिस्तान के दौरे पर भी नहीं जाएंगे। वहीं, टीम के ओपनिंग बैटर जेसन रॉय भी शनिवार को बैक इंजरी की वजह से ओवल इनविन्सिबल्स की टीम से बाहर हो गए थे। तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन और ताइमल मिल्स के अलावा जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, क्रिस वोक्स और साकिब महमूद भी चोटिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अकासा एयर के ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, ‘फिशिंग अटैक’ से सावधान रहने के आदेश
Next: असामाजिक तत्वों से परेशान व्यापारियों ने लगायी सुरक्षा की गुहार

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.