Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को हरा कर यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को हरा कर यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

सेंट पीटर्सबर्ग। फीफा विश्व कप विजेता स्पेन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने पहले रोमांचक क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा कर यूएएफए यूरो 2020 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्पेन अब सात जुलाई को पहले सेमीफाइनल में चार बार के विश्व विजेता इटली से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच कांटे का मैच हुआ, जिसकी वजह से फुल टाइम में स्कोर 1-1 रहा और कोई नतीजा नहीं निकला।
इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड महज एक गोल कर पाया, जबकि स्पेन ने तीन गोल दाग कर मैच जीतने के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया । स्विट्जरलैंड ने हालांकि पेनल्टी शूटऑउट में मैच गंवाने से पहले स्पेन को कड़ी टक्कर दी। स्पेन की मजबूत टीम को स्विट्जरलैंड के गोलकीपर यान सोमर के सामने संघर्ष करना पड़ा। स्पेन ने मैच के दौरान गोल करने के 28 मौके बनाए, लेकिन हर बार योन सोमर गोल रोकने में कामयाब रहे।
स्पेन की टीम अतिरिक्त समय में भी गोल करने में कामयाब नहीं रही थी। स्पेन केे नाम एक गोल मैच के आठवें मिनट में आया था और वो भी स्विट्जरलैंड की गलती की वजह से। दरअसल मिडफील्डर डेनिस जकारिया के अपने ही पोस्ट में गोल कर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिला दी थी, हालांकि स्विट्जरलैंड दूसरे हाफ में वापसी करने में कामयाब रहा। 68वें मिनट में शाकिरी ने गोल दागकर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला कर खड़ा कर दिया।
अतिरिक्त समय में स्पेन को गोल न करने देने के बाद पेनल्टी शूटऑउट हुआ, जिसमें स्विट्जरलैंड के खिलाडिय़ों ने निराश किया। गोलकीपर यान सोमर ने पूरे मैच और पेनल्टी शूटआउट में अपने शानदार डिफेंस से टीम को टूर्नामेंट में बनाए रखा, लेकिन स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी पेनल्टी शूटऑउट में महज एक ही मौका बना पाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तराई में सब्जियों के दाम में आई गिरावट
Next: जियो ने शुरू की आपातकालीन डेटा ऋण सुविधा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.