Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्वतंत्रता संग्राम गीत की प्रस्तुति पर संगीतकार रहमान के खिलाफ रोष
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम गीत की प्रस्तुति पर संगीतकार रहमान के खिलाफ रोष

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

कोलकाता। बॉलीवुड की एक नई फिल्म में एआर रहमान द्वारा प्रसिद्ध बांग्ला कवि काजी नजरुल इस्लाम के एक लोकप्रिय स्वतंत्रता संग्राम गीत की प्रस्तुति पर विवाद खड़ा हो गया है। कवि के परिवारवालों और आम लोगों ने लय और धुनों में गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जताई है।
करार ओई लोहो कोपाट (जेल की लोहे की सलाखें) गीत को फिल्म पिप्पा में पेश किया गया है, जिसमें ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। नजरुल के पोते और चित्रकार काजी अनिर्बान ने शनिवार को कहा, मेरी मां ने फिल्म के लिए गाने के इस्तेमाल की सहमति दी थी, लेकिन धुन बदलने के लिए नहीं। जिस तरह से लय और धुनों में बदलाव के साथ गाने को प्रस्तुत किया गया है वह चौंकाने वाला है। नजरुल इस्लाम बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि हैं और भारत के पश्चिम बंगाल में एक सम्मानित और बहुत ही पसंदीदा व्यक्ति हैं।
नजरुल की पोती अनिंदिता काजी ने अमेरिका से एक ऑडियो संदेश में कहा कि उनके परिवार के सदस्य और उनकी रचनाओं के प्रेमी के रूप में हम इस छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने इसे तुरंत फिल्म से और सार्वजनिक मंचों से हटाने की मांग की। लोकप्रिय बांग्ला गायिका हेमंती शुक्ला ने कहा कि ‘बेअदबी के कृत्य से भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा, मुझे आश्चर्य है कि एआर रहमान जैसा संगीतकार ऐसा कैसे कर सकता है। काजी नजरुल इस्लाम के गीतों के साथ ऐसी छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में एक बार फिर आया भूकंप
Next: सीएजी में तैनात अधिकारी ने फंदा लगाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.